वापी विमेन क्लब द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित हुआ द्वितीय HPV वैक्सीनेशन कैंप

On: June 15, 2025 9:33 PM
Share this article:

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

वापी, दिनांक [15/06/2025] — वापी विमेन क्लब द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित द्वितीय HPV वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन 21st Century Hospital के सहयोग से किया गया। इस कैंप में 100 बालिकाओं ने भाग लेकर इस महत्वपूर्ण वैक्सीन का लाभ उठाया।

यह कैंप वापी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अक्षय नाडकर्णी एवं डॉ. अदिति नाडकर्णी की देखरेख में संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन और अस्पताल की टीम के समर्पण से कैंप पूरी तरह सफल और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वापी विमेन क्लब की

शिल्पा अग्रवाल (अध्यक्ष),

साधना बाजपेई (सचिव),

सुनंदा जोशी (कोषाध्यक्ष)

की उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी रही।

साथ ही कमेटी के सक्रिय सदस्य

आशा अग्रवाल, सरोज सुराना, प्रीति कोचर, ऋतु अग्रवाल, मीनू श्रीवास्तव एवं पूनम शर्मा ने भी कैंप में अपनी अहम भूमिका निभाई।

वापी विमेन क्लब हमेशा से महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए कार्यरत रहा है, और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों एवं स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज की सेवा करता रहेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

error: Content is protected !!